घर में घुसकर जबरदस्ती और जान से मारने की धमकी का आरोप; पति को फोन पर धमकी देने की भी शिकायत, पिता पर आरोपी को छुड़ा ले जाने का आरोप
लावालौंग (चतरा)। लावालौंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार घटना 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है। आरोप है कि नीलेश साव, पिता मनोज साव, रात में उसके घर में घुस आया और मुंह बांधकर जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आवेदन में कहा गया है कि आरोपी जब घर से निकलने लगा, तो महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर सास और देवर मौके पर पहुंचे और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। इसी बीच आरोपी के पिता मनोज साव भी वहां पहुंचे और, पीड़िता के आरोप के अनुसार, अपने बेटे को छुड़ाकर साथ ले गए।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के पिता ने उसके पति को फोन कर धमकी दी। महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है। आवेदन में अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी दिए जाने की शिकायत भी है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


















Total Users : 1253130
Total views : 3113450