Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल परियोजना में मना कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस, पीओ बोले- लक्ष्य समय पर पूरा करने को दोगुने उत्साह से करें काम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झंडा फहराकर और दीप जलाकर हुआ शुभारंभ; देश के बिजली संयंत्रों को 70 प्रतिशत कोयला आपूर्ति का दावा, उत्कृष्ट कामगार पुरस्कृत

टंडवा (चतरा)। आम्रपाली कोल परियोजना में रविवार को कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। परियोजना पदाधिकारी (पीओ) सत्येन्द्र सिंह ने झंडा फहराने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में पीओ ने कहा कि देशभर के बिजली संयंत्रों में कोल इंडिया 70 प्रतिशत कोयले की निर्बाध आपूर्ति करती है, जिसके लिए उन्होंने सभी हितधारकों का आभार जताया। उन्होंने सीसीएल के कोयला उत्पादन और संप्रेषण के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी कामगारों से दोगुने उत्साह से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई कामगारों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस मौके पर कार्मिक अधिकारी अनूप भगत, सीएसआर अधिकारी उज्जवल कुमार, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, भामसं नेता रमेश वर्मा और मुकेश साहू, पंचायत समिति सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश चौधरी, वाहन मालिक संघ के प्रतिनिधि बिजय साहू, भू-रैयत महेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी और स्थानीय भू-रैयत मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment