26 अक्टूबर को हुई थी निचले हिस्से की चोरी, देर रात शेष हिस्से की कोशिश; आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में चोरी के मामले, पुलिस कर रही छानबीन
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में लगे तड़ित चालकों की चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बताया गया कि 26 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के शिवपुर स्कूल में लगे तड़ित चालक के निचले हिस्से की चोरी हुई थी। इसकी लिखित शिकायत स्कूल प्रबंधन की ओर से स्थानीय थाने में किए जाने की बात कही गई है।
अब बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात शेष बचे हिस्से की भी चोरी की कोशिश हुई। विद्यालय के सचिव उदय यादव के अनुसार ग्रामीणों ने जब चोरों को खदेड़ा, तो वे अपने साथ लाई दोपहिया मोटरसाइकिल (जेएच 01 एस 8612) घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।
अब तक आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में तड़ित चालक चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन गहराई से जांच करे तो चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



















Total Users : 1252936
Total views : 3113201