Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और गिरते रुपये पर केंद्र को घेरा; जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र यादव बोले— विफल नीतियों को छिपाने के लिए हो रहा राजनीतिक नाटक

 दुमका | न्यूज स्केल लाइव

झारखंड की उपराजधानी दुमका में बिजली और पानी की समस्या को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे “मटका फोड़ आंदोलन” पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ा प्रहार किया है। राजद जिला इकाई ने इसे भाजपा का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ करार देते हुए कहा कि केंद्र की विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रतीकात्मक नाटक किए जा रहे हैं।

देश आर्थिक संकट में, भाजपा मटका फोड़ने में व्यस्त राजद जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि आज पूरा देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी बुनियादी चीजों की भारी किल्लत है और कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरना केंद्र सरकार की कमजोर आर्थिक नीतियों का प्रमाण है, लेकिन भाजपा इन पर जवाब देने के बजाय मटका फोड़ने की राजनीति कर रही है।

विदेश और आर्थिक नीति पर उठाए सवाल डॉ. यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह असफल साबित हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति कमजोर होने का सीधा असर हमारे व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी से जनता कराह रही है, लेकिन भाजपा बुनियादी मुद्दों के समाधान के बजाय केवल नारेबाजी में व्यस्त है।

Also Read:महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा, रांची और पटना में भी बढ़ीं कीमतें

“सत्ता में रहते कुछ नहीं किया, अब जमीन बचाने की कोशिश” राजद ने आरोप लगाया कि जब भाजपा सत्ता में थी, तब उसने बिजली-पानी और रोजगार के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। अब अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए दिखावटी आंदोलन का सहारा लिया जा रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि देश की जनता अब समझदार हो चुकी है और वह इवेंट मैनेजमेंट व वास्तविक जनसेवा के बीच का फर्क जानती है। राजद ने स्पष्ट किया कि मटका फोड़ने से नहीं, बल्कि मजबूत आर्थिक नीति, प्रभावी विदेश नीति और रोजगार सृजन से समस्याओं का समाधान होगा। पार्टी ने संकल्प दोहराया कि वे हमेशा जनता के वास्तविक मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment