Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा में भ्रष्टाचार: BDO के नाम पर पंचायत सचिव ने मांगा 1000 का नजराना, PhonePe से लिए 700 रुपये, घूसखोरी का आरोप!

On: May 9, 2026 11:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डोभा निर्माण में मजदूरों की डिमांड रोकने का आरोप, सचिव ने किया इनकार, BDO बोले- ‘सीधे मुझसे करें शिकायत

📍 कुंदा (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

झारखंड के चतरा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजनाओं में भ्रष्टाचार और घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कुंदा प्रखंड क्षेत्र के बौधाडीह पंचायत अंतर्गत डोकवा गांव से सामने आया है। यहां एक लाभुक ने पंचायत सचिव पर डोभा निर्माण कार्य में मजदूरों का डिमांड (Labour Demand) फॉर्म आगे बढ़ाने के एवज में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के नाम पर खुलेआम घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

BDO के हस्ताक्षर के नाम पर मांगी गई घूस! डोकवा गांव निवासी लाभुक चंद्रशेखर कुमार यादव ने बताया कि उनके खेत में मनरेगा के तहत ‘डोभा निर्माण’ की योजना स्वीकृत हुई है। काम शुरू कराने के लिए उन्होंने बीते 8 मई को मजदूरों की डिमांड के लिए पंचायत सचिव मुरली राम को फॉर्म भरकर दिया था। लाभुक का आरोप है कि फॉर्म जमा करने के बाद पंचायत सचिव ने कहा कि BDO साहब के हस्ताक्षर के लिए एक हजार रुपये देने होंगे। जब लाभुक ने नकद राशि नहीं होने की बात कही, तो पंचायत सचिव ने ‘अंकित’ नाम के एक व्यक्ति के फोन-पे (PhonePe) नंबर पर सात सौ (700) रुपये ट्रांसफर करवा लिए। लाभुक का कहना है कि बाकी बचे 300 रुपये नहीं देने के कारण पंचायत सचिव ने मजदूरों का डिमांड नहीं किया और काम अटका दिया। इस घटना के बाद अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या पंचायत सचिव वास्तव में BDO के नाम पर पैसे वसूल रहे थे या फिर वे अपने ही लिए अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर ‘घूस’ का खेल खेल रहे हैं?

पंचायत सचिव ने आरोपों को बताया निराधार जब इस गंभीर आरोप को लेकर पंचायत सचिव मुरली राम से बात की गई, तो उन्होंने घूस मांगने की बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। लाभुक द्वारा डिमांड फॉर्म दिया गया था और नियमानुसार मजदूरों का डिमांड भी कर दिया गया है।

‘शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई’- BDO इस पूरे मामले पर कुंदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) साकेत सिन्हा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि फिलहाल उनके पास इस संबंध में कोई भी लिखित या मौखिक शिकायत नहीं आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी लाभुक को योजना या कर्मियों से संबंधित कोई परेशानी होती है या कोई पैसे की मांग करता है, तो वे बिना डरे सीधे उनसे मिलकर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Read:प्रमंडलीय आयुक्त का एक्शन: आंगनबाड़ी और स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को सिर्फ खिचड़ी मिलने पर भड़के, CDPO को लगाई कड़ी फटकार!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

Leave a Comment