Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

On: May 12, 2026 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ ने दी प्रपत्र 6, 7 और 8 भरने की विस्तृत जानकारी; शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची बनाने पर जोर

गिद्धौर (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सुपरवाइजरों तथा बीएलओ (BLO) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल देव उपस्थित रहे।

Also Read:कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

फॉर्म भरने की बारीकियों से कराया गया अवगत प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ राहुल देव ने उपस्थित बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूची को त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए तकनीकी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित प्रपत्रों (Forms) को सही तरीके से भरने का निर्देश दिया: प्रपत्र 6: नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु। प्रपत्र 7: मतदाता सूची से नाम विलोपन (हटाने) हेतु। प्रपत्र 8: मतदाता विवरण में सुधार या स्थानांतरण हेतु।

घर-घर जाकर सत्यापन का निर्देश बीडीओ ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने और पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं का नाम जोड़ने में तत्परता दिखाने को कहा। सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से सुपरवाइजर दिगंबर पांडेय, खुशबूलता, प्रियंका प्रिया, बीएलओ सुनैना देवी, प्रभा सिन्हा समेत प्रखंड के अन्य बीएलओ और संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment