Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

On: May 12, 2026 10:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाड़े की गाड़ियों से प्रतिदिन विद्यालय पहुंच रहे गुरुजी; एक शिक्षक की सड़क हादसे में हो चुकी है मौत, फिर भी नहीं चेत रहा शिक्षा विभाग

मयूरहंड (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले में सरकारी कार्य-संस्कृति को सुधारने और पदाधिकारियों/कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (DC) रवि आनंद ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त द्वारा पत्रांक- 415/गो. और 416/गो. के माध्यम से स्पष्ट आदेश दिया गया है कि बिना पूर्व सूचना और स्वीकृत अवकाश के कोई भी कर्मी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। लेकिन मयूरहंड प्रखंड के शिक्षा विभाग में इन आदेशों का कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

स्कूलों के बाहर खड़ी रहती हैं ‘अप-डाउन’ वाली गाड़ियां मयूरहंड प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अधिकांश शिक्षक जिला मुख्यालय या कार्यक्षेत्र में रहने के बजाय हजारीबाग और अन्य दूरस्थ स्थानों से प्रतिदिन आवागमन कर रहे हैं। प्रखंड के विद्यालयों के समीप प्रतिदिन भाड़े पर चलने वाली निजी गाड़ियां खड़ी मिल जाएंगी, जो शिक्षकों को लाने और ले जाने का काम करती हैं। मयूरहंड में इस तरह की तीन से चार गाड़ियां प्रतिदिन शिक्षकों का ‘सिंडिकेट’ चला रही हैं। यदि जिला प्रशासन औचक निरीक्षण करे, तो इस सच की पुष्टि आसानी से की जा सकती है।

Also Read:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, वाहन पलटने से विनोद की दर्दनाक मौत!

हादसे में जान गंवा चुके हैं शिक्षक चंद्रशेखर आजाद मुख्यालय में नहीं रहने और प्रतिदिन लंबी दूरी तय करने की मजबूरी शिक्षकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसी माह प्रखंड के सोकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर आजाद का बरकट्ठा में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। वे भी प्रतिदिन दोपहिया/चारपहिया वाहन से आवागमन कर रहे थे। बरसात और आने वाले जाड़े के मौसम में घने कोहरे के कारण ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।

HRA लेने के बावजूद नियमों की अनदेखी सरकार द्वारा शिक्षकों को मुख्यालय में रहने के लिए विधि सम्मत मकान किराया भत्ता (HRA) दिया जाता है। नियमों के अनुसार बेहतर पठन-पाठन और आपातकालीन ड्यूटी के लिए इनका मुख्यालय में रहना अनिवार्य है। लेकिन मयूरहंड में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

DEO की चुप्पी पर उठ रहे सवाल इस गंभीर मामले की ओर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दिनेश मिश्र का ध्यानाकर्षण कराया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि शिक्षकों के मुख्यालय में रहने संबंधी आदेश जल्द जारी किए जाएंगे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग को और भी शिक्षकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रतीक्षा है? क्या किसी बड़े जान-माल के नुकसान के बाद ही विभाग की तंद्रा भंग होगी? अब देखना यह है कि उपायुक्त के सख्त आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कब और क्या कदम उठाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment