Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

On: May 12, 2026 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शाखा प्रबंधक के नेतृत्व में जागरूकता अभियान; 4 ग्रामीणों को मिला 2-2 लाख का क्लेम, रीजनल मैनेजर ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

गिद्धौर (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (पितिज शाखा) द्वारा द्वितीय वित्तीय साक्षरता और ग्राहक जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। बैंक शाखा प्रबंधक मंटू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना और उन्हें डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति सचेत करना रहा।

Also Read:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, वाहन पलटने से विनोद की दर्दनाक मौत!

4 परिवारों को मिला 2-2 लाख रुपये का बीमा लाभ कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के तहत क्लेम राशि का वितरण रहा। बैंक की ओर से चार ग्रामीणों—विजय भुइयां, घनश्याम यादव, राधिका देवी और इशरत खातून को दो-दो लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। बीमा राशि पाकर लाभार्थियों ने बैंक की इस सुरक्षा योजना के प्रति आभार प्रकट किया।

फर्जी निकासी और साइबर फ्रॉड से रहें सावधान – रीजनल मैनेजर शिविर को संबोधित करते हुए रीजनल बैंक मैनेजर शशि शिखर ने मनी मार्केट अकाउंट और मोबाइल बैंकिंग के जरिए होने वाले फर्जीवाड़े पर विशेष चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि वे अपना ओटीपी या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। इसके अलावा उन्होंने निम्नलिखित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी: जनधन खाता एवं ई-केवाईसी: पुराने खातों को अपडेट करने और नया खाता खोलने की प्रक्रिया। सामाजिक सुरक्षा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लाभ। निशुल्क सुविधाएं: बैंक द्वारा प्रदान की जा रही एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी मुफ्त सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति मौके पर बैंक शाखा से राखी सिन्हा, उप प्रमुख प्रीतम यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, सीएससी संचालक सत्येंद्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जेएसएलपीएस (JSLPS) की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment