Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

On: May 12, 2026 10:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ऑनलाइन चालान काटने में फुर्ती, पर जर्जर पुल की सुध लेने वाला कोई नहीं; स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए बढ़ी मुश्किलें, ग्रामीणों ने DC से लगाई गुहार

गिद्धौर (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर स्थित खोटाही पुल इन दिनों राहगीरों के लिए काल बनकर उभरा है। पुल की जर्जर हालत और उस पर बने गहरे गड्ढे किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर अब पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

बाइक चालकों के लिए ‘ब्लैक स्पॉट’ बना पुल ग्रामीणों के अनुसार, पुल पर बीचों-बीच बने खतरनाक और बड़े गड्ढे बाइक चालकों के लिए सबसे घातक साबित हो रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण अपना संतुलन खोकर गिर रहे हैं। कई राहगीर अब तक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि रात के अंधेरे में इन गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

Also Read:कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

स्कूली बच्चों के भविष्य और सुरक्षा पर संकट यह मार्ग स्कूली बच्चों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। रोजाना सैकड़ों बच्चे इसी पुल से होकर स्कूल जाते हैं। सड़क की बदहाली के कारण बच्चों को स्कूल जाने-आने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों के मन में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं उनका बच्चा किसी हादसे का शिकार न हो जाए।

राजस्व वसूली में मुस्तैदी, पर मरम्मत पर चुप्पी क्यों? स्थानीय ग्रामीणों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार राजस्व वसूली के लिए ऑनलाइन चालान काटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी ढांचे की मरम्मत को लेकर प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। राहगीरों का कहना है कि प्रशासन केवल जुर्माना वसूलना जानता है, लेकिन सड़कों और पुलों पर बने मौत के गड्ढों को देखने वाला कोई नहीं है। खोटाही पुल की भयावह स्थिति को देखते हुए गिद्धौर के ग्रामीणों ने चतरा उपायुक्त (DC) रवि आनंद से जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मती कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया, तो कभी भी कोई बड़ी जानलेवा दुर्घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment