Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

On: May 12, 2026 10:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

SDO ने NTPC, CCL और ट्रांसपोर्टरों के साथ की बैठक; सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई, चालकों के लिए 9 घंटे का विश्राम जरूरी

सिमरिया (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षित कोल परिवहन और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) माहेश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल कार्यालय सभागार में हुई इस बैठक में NTPC, CCL के परियोजना प्रमुखों, महाप्रबंधकों और विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

6 घंटे से अधिक परिचालन पर रखने होंगे 2 ड्राइवर बैठक में मोटरवाहन अधिनियम, 1988 और मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम, 1961 के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया गया। SDO ने स्पष्ट किया कि जिन परिवहन वाहनों का प्रतिदिन लगातार परिचालन 06 घंटे से अधिक होता है, उनमें दो वाहन चालकों (Drivers) की व्यवस्था अनिवार्य होगी। लंबी दूरी (500 किमी से अधिक) की यात्रा के लिए प्रतिदिन अधिकतम 10 घंटे और प्रति सप्ताह 54 घंटे तक ही परिचालन की अनुमति दी जाएगी।

Also Read:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, वाहन पलटने से विनोद की दर्दनाक मौत!

चालकों के विश्राम और स्वास्थ्य पर विशेष जोर SDO ने निर्देश दिया कि किसी भी वाहन चालक को ड्यूटी समाप्ति के बाद अगली ड्यूटी शुरू करने से पहले लगातार 09 घंटे का पूर्ण विश्राम देना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त: नशा मुक्त परिचालन: चालक किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें, इसकी जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर की होगी। गति सीमा: निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहनों का परिचालन कराना होगा। दस्तावेज: चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। प्रमाण-पत्र: ट्रांसपोर्टरों को चालक व्यवस्था और मानकों के अनुपालन से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रशासन को सौंपने होंगे।

आम्रपाली प्रबंधन को ‘चौकीदार’ तैनात करने का निर्देश बैठक के दौरान CCL आम्रपाली प्रबंधन को पूर्व में उपायुक्त (DC) चतरा द्वारा दिए गए निर्देशों की याद दिलाई गई। SDO ने प्रबंधन को निर्देशित किया कि सुरक्षा के मद्देनजर चिन्हित क्षेत्रों में चौकीदार की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी PSU प्रमुखों से अनुरोध किया गया कि वे वाहन चालकों के लिए उन्मुखीकरण (Orientation) कार्यशालाएं आयोजित करें, ताकि वे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। बैठक में उपस्थित ट्रांसपोर्टरों और कोल अधिकारियों ने प्रशासन के इन निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की प्रतिबद्धता जताई। इस पहल से क्षेत्र में कोल परिवहन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

सड़क हादसे के बाद जागा प्रशासन: पुल के जानलेवा गड्ढों को जेसीबी से भरा गया

राजद नेता ने पेश की मानवता की मिसाल: गरीब के बेटे के श्राद्ध के लिए सौंपी नगद राशि व खाद्य सामग्री

गौकशी कांड के बाद थाना परिसर में जुटी शांति समिति: दोनों समुदायों ने मिलाया हाथ, शांति व्यवस्था के लिए मुस्लिम समाज की बनी कमेटी

पुलिस-प्रशासन का महा-ऑपरेशन: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

न्यूज स्केल की खबर का बड़ा असर: ₹22 लाख की पीसीसी सड़क जांचने पहुंचे इंजीनियर; बीच सड़क में गड्ढा कर परखी गुणवत्ता

पुलिस का महा-ऑपरेशन: लूट की बड़ी साजिश नाकाम; बिहार के 4 कुख्यात अपराधी हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें : संदीप कुमार मीना,जिला विद्युत समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश

उपायुक्त के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचीं महिला व उनके पति को मिली पेंशन योजना की सौगात

Leave a Comment