Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

On: May 13, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ब्रेक फेल होने से पलटी सरिया लदी ट्रक, पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर; बक्सर के रहने वाले थे दोनों मृतक, घंटों लगा रहा महाजाम

 चतरा | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले की खतरनाक मानी जाने वाली संघरी घाटी में बुधवार को एक और भीषण सड़क हादसा पेश आया है। दो सरिया लदे ट्रकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और घाटी मार्ग पर घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक मिली जानकारी के अनुसार, सरिया लोड कर एक ट्रक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से बिहार के बक्सर की ओर जा रहा था। संघरी घाटी के ढलान पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क पर ही पलट गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य सरिया लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी हुई ट्रक से जा टकराई। ट्रक के केबिन में फंस गए शव हादसे में दूसरी ट्रक के चालक बैजू कुमार और उपचालक सचिन कुमार (दोनों निवासी: बक्सर, बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और दोनों के शव मलबे में फंसकर बाहर लटक गए। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए।

Also Read:नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया जाम दुर्घटना के बाद घाटी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तकनीकी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय सुरक्षा मानकों में कहां चूक हुई। संघरी घाटी में लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और घाटी के ढलान पर भारी वाहनों के नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

Leave a Comment