Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

On: May 13, 2026 11:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाइक से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब; 4 कार्टून शराब और मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी भेजा गया जेल

हंटरगंज (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष ‘एंटी क्राइम चेकिंग’ अभियान के तहत हंटरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को पांडेयपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मस्जिद के समीप वाहन जांच में धराया तस्कर जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को हंटरगंज थाना पुलिस पांडेयपुरा मस्जिद के समीप सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या JH13F-3586 पर सवार एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। बाइक पर लदे बोरे के बारे में पूछने पर युवक घबराने लगा, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से तलाशी ली।

बोरे में छिपाई गई थी 96 बोतल शराब तलाशी के दौरान बोरे से अलग-अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान जब्त किया है: अवैध शराब: कुल 4 कार्टून (375 ML की 96 बोतलें)। वाहन: शराब ढोने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH13F-3586)। मोबाइल: एक एंड्रॉइड फोन।

Also Read:नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

प्रतापपुर का रहने वाला है आरोपी विजय गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार (30 वर्ष), पिता- लखन साव के रूप में हुई है, जो प्रतापपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का निवासी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। इस संबंध में हंटरगंज थाना में कांड संख्या 69/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274/275 एवं एक्साइज एक्ट 47(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में पु.नि. विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, स.अ.नि. सुनील कुमार दुबे और हंटरगंज थाना के सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment