Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बच्चा कब्रिस्तान इलाके में स्पेशल टीम की छापेमारी; भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा और प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त, जेल भेजे गए आरोपी

📍 रांची | न्यूज स्केल लाइव

राजधानी रांची में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के खेत मोहल्ला और बच्चा कब्रिस्तान इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब पौने नौ लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं गुप्त सूचना पर ASP के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में कुछ लोग एजेंट लगाकर व्यापक पैमाने पर नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई इस टीम में हिन्दपीढ़ी, कोतवाली, डेली मार्केट, लोअर बाजार और महिला थाना के प्रभारियों को शामिल किया गया था

छापेमारी में मची अफरा-तफरी, घेराबंदी कर धराए आरोपी जब पुलिस टीम खेत मोहल्ला कब्रिस्तान के पास पहुंची, तो वहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे टीम ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को पकड़ा उनकी निशानदेही पर एक महिला के घर पर भी छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में नगदी और मादक पदार्थ बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: साहिल उर्फ चरका (22 वर्ष): हिन्दपीढ़ी, रांची मो० एजाज उर्फ बाबु (21 वर्ष): लोअर बाजार, रांची अवधेश यादव (32 वर्ष): अरगोड़ा, रांची अनिल कुमार महतो (27 वर्ष): सुखदेवनगर, रांची सरवर अंसारी (25 वर्ष): हिन्दपीढी, रांची शहनाज खातुन (55 वर्ष): हिन्दपीढ़ी, रांची । 

बरामदगी की विस्तृत सूची: नकद राशि: 8,74,200 (आठ लाख चौहत्तर हजार दो सौ) रुपये ब्राउन शुगर: कुल 6.888 ग्राम (साहिल और सरवर से) गांजा: कुल 300 ग्राम से अधिक प्रतिबंधित दवाएं: TAZOWIN इंजेक्शन (20 पीस) और Nitrosun 10 टैबलेट (40 पीस) अन्य: इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 3 मोबाइल फोन । NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले में हिन्दपीढ़ी थाना कांड संख्या 43/26 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है पकड़े गए सभी अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

निखिल राय: सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), कोतवाली, रांची (टीम नेतृत्व) रंजीत कुमार सिन्हा: पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) सह थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी थाना, रांची सनोज कुमार चौधरी: पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) सह थाना प्रभारी, कोतवाली थाना, रांची नितिन कुमार: पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) सह थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना, रांची लव कुमार: पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) सह थाना प्रभारी, लोअर बाजार थाना, रांची रेणुका टुडू: महिला पुलिस अवर निरीक्षक (म०पु०अ०नि०) सह थाना प्रभारी, महिला थाना, रांची आनन्द मोहन कुमार: पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०), हिन्दपीढ़ी थाना, रांची मिन्टु भारती: पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०), हिन्दपीढ़ी थाना, रांची पिन्टु पासवान: सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०), हिन्दपीढ़ी थाना, रांची सशस्त्र बल: हिन्दपीढ़ी थाना एवं अन्य थानों के सशस्त्र जवान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment