Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर में घुसकर की बदसलूकी, फिर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो; पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 भेजे गए जेल

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ तीन युवकों पर एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ जबरन छेड़खानी करने और उसका वीडियो बनाकर फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक कृत्य के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। 7 मई की रात घर में घुसकर की दरिंदगी पीड़िता की मां द्वारा महिला थाना में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के अनुसार, घटना 7 मई 2026 की रात की है। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक जबरन घर में घुस आए और नाबालिग के साथ छेड़खानी व बदसलूकी की। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और परिवार को बदनाम करने व मानसिक आघात पहुँचाने के उद्देश्य से उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Also Read:कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता के सम्मान को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और विशेष छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो नामजद आरोपियों मनोज कुमार (19 वर्ष), पिता- अजय भुईया रंजय कुमार उर्फ रंजन भुईया (21 वर्ष), पिता- महावीर भुईया (दोनों निवासी: ग्राम नासों, थाना छतरपुर, जिला पलामू) को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने कहा- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में संलिप्त तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment