Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रमंडलीय आयुक्त का एक्शन: आंगनबाड़ी और स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को सिर्फ खिचड़ी मिलने पर भड़के, CDPO को लगाई कड़ी फटकार!

On: May 10, 2026 11:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी केंद्रों का लिया जायजा; 5वीं के बच्चे नहीं बता पाए 3 अंकों की संख्या तो शिक्षिका की लगी क्लास, सेविका से स्पष्टीकरण की मांग

📍 गिद्धौर (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त (कमिश्नर) मनोज कुमार ने शनिवार को चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा किया। चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित बलबल पहुंचने पर चतरा के उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयुक्त पूरे एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। कमियों को देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

द्वारी आंगनबाड़ी केंद्र: सुविधाओं पर संतोष, लेकिन ‘खिचड़ी’ पर नाराजगी आयुक्त सबसे पहले पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र ‘द्वारी’ पहुंचे। यहां उन्होंने पानी, आरओ (RO), गैस और बर्तनों की व्यवस्था देखी, जिस पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इसी बीच, प्रमुख अनिता यादव ने आयुक्त से शिकायत की कि केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है और भोजन में हर दिन केवल ‘खिचड़ी’ ही परोसी जा रही है। उन्होंने सीडीपीओ (CDPO) अर्चना सिंह पर मनमानी करने और जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों की सूचना न देने का भी गंभीर आरोप लगाया। बच्चों को केवल खिचड़ी दिए जाने की बात सुनकर आयुक्त नाराज हो गए और सीडीपीओ को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दे रही है, इसलिए सभी को आपस में समन्वय बनाकर काम करना चाहिए।

बारियातु केंद्र: खराब मिली मशीन, सेविका को ‘शो-कॉज’ द्वारी के बाद आयुक्त का काफिला बारियातु आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। निरीक्षण के दौरान यहां वेट मशीन (वजन तौलने वाली मशीन) सहित कई अन्य उपकरण खराब हालत में पाए गए। इस भारी लापरवाही पर आयुक्त ने सीडीपीओ को जमकर फटकार लगाई। वहीं, मौके पर मौजूद उपायुक्त रवि आनंद ने इस घोर लापरवाही के लिए बारियातु आंगनबाड़ी सेविका से स्पष्टीकरण (Show Cause) मांगने का सख्त निर्देश दिया।

स्कूल का हाल: 5वीं के बच्चे नहीं बता पाए 3 अंकों की संख्या निरीक्षण के इसी क्रम में अधिकारियों की टीम बगल में संचालित ‘उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, महुआटांड़’ पहुंची। आयुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता परखने के लिए पांचवीं कक्षा के बच्चों से ‘तीन अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या’ पूछी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बच्चे इसका सही जवाब नहीं दे सके। इस निराशाजनक स्थिति पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और वहां मौजूद शिक्षिका की क्लास लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं, ऐसे में शिक्षा के स्तर से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।”

जरूरतमंदों को बांटी ट्राई साइकिल निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने द्वारी आंगनबाड़ी केंद्र में दो दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। इस पूरे दौरे में उप विकास आयुक्त (DDC) अमरेंद्र कुमार सिंह, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, जिला परिषद सदस्य अनिता देवी, बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, मुखिया जगदीश यादव, डेगन गंझु, सुपरवाइजर शांति देवी, जिप प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, बिंदेश्वरी यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, शशि कुमार गुप्ता, सुरेश यादव, पंचायत सचिव खुशबूलता और दिगंबर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग व अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: प्यार और धोखा: कई लड़कियों से इश्क लड़ा रहा था प्रेमी, आहत होकर 20 साल की सुप्रिया ने लगा ली फांसी; इलाके में भारी बवाल!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

Leave a Comment