SDPO के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई; बाइक और मोबाइल जब्त, तस्कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
सिमरिया/पत्थलगड़ा (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव
चतरा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पत्थलगड़ा थाना पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने चरहेत नावाडीह क्षेत्र में छापेमारी कर 20.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
SDPO के नेतृत्व में पुलिस ने बिछाया जाल इस बड़ी सफलता की विस्तृत जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नागरगोजे शुभम भाउ साहेब ने प्रेस वार्ता में बताया कि 11 मई 2026 को चतरा पुलिस अधीक्षक को चरहेत नावाडीह इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और चिन्हित स्थान पर दबिश दी गई।
केरेडारी का रहने वाला है आरोपी, ये सामान हुए बरामद पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार युवक की पहचान मन्नु कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चट्टी बरियातू (थाना- केरेडारी) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से निम्नलिखित सामान जब्त किए हैं: ब्राउन शुगर: 20.40 ग्राम वाहन: एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल मोबाइल: ओप्पो कंपनी का एक एंड्रॉयड फोन
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल रवाना इस तस्करी के मामले में पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 31/26 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अब इस ड्रग्स सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और इसके बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है। इस सफल अभियान में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउ साहेब के साथ पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुअनि घनश्याम प्रसाद सिंह और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।























Total Users : 961874
Total views : 2721491