Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा संकट पर केंद्र से आर-पार के मूड में कर्नाटक: VB-G RAM G एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार!

On: May 8, 2026 9:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला; नए कानून के लागू न होने से ग्रामीण इलाकों में पैदा हुआ रोजगार का भारी संकट, ‘नीतिगत शून्य’ के खिलाफ लड़ेगी कानूनी लड़ाई

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म कर नए कानून को लाने के मामले में कर्नाटक और केंद्र सरकार के बीच तनातनी अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंच गई है। कर्नाटक सरकार ने केंद्र द्वारा लाए गए नए ‘VB-G RAM G एक्ट, 2025’ को चुनौती देते हुए और मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का रुख करने का फैसला किया है। राज्य का तर्क है कि नए कानून को लागू करने में केंद्र की भारी लेटलतीफी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है

‘नियम बने न दिशा-निर्देश, खालीपन से लाखों परिवार प्रभावित’ कर्नाटक सरकार के अनुसार, संसद ने मनरेगा को हटाकर उसकी जगह ‘वीबी-जी राम-जी एक्ट, 2025’ (विकसित भारत-रोजगार एवं उपभोक्ता मिशन ग्रामीण) पारित तो कर दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इस नए कानून को अधिसूचित (Notify) ही नहीं किया है राज्य का साफ कहना है कि इसके लिए न तो कोई नियम-कानून बनाए गए हैं, न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और न ही मनरेगा की जगह कोई वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है इस ‘नीतिगत निर्वात’ (Policy Vacuum) के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा है और रोजगार की आस में बैठे लाखों गरीब परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं

Also Read:बिहार में सम्राट सरकार का महा-विस्तार: नीतीश के बेटे बने स्वास्थ्य मंत्री, CM ने गृह रखा अपने पास; देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट!
Also Read: तमिलनाडु में थलपति विजय का राज: TVK को मिला बहुमत का आंकड़ा, 11 लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ!

कैबिनेट में लिया गया सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला इस गंभीर मुद्दे को लेकर 7 मई को कर्नाटक सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें यह तय किया गया कि राज्य सरकार इस मामले में केंद्र के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी । बैठक के बाद कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने वीबी-जी राम-जी एक्ट को चुनौती देने का फैसला किया है उन्होंने कहा, “हम इस कानून को लेकर कोर्ट जाएंगे। हमारी मांग है कि ग्रामीण उद्योगों की रक्षा हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि रोजगार से जुड़े कामगार प्रभावित न हों।”  मनरेगा: ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम स्तंभ गौरतलब है कि मनरेगा भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती रही है। यह योजना ग्रामीण परिवारों को हर साल कम से कम 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देती थी केंद्र द्वारा इसे खत्म कर नया एक्ट लाने के फैसले से कई राज्यों में पहले से ही भारी असंतोष है । कर्नाटक का तर्क है कि नए कानून को लागू करने में केंद्र की देरी से बैंकों और वित्तीय संस्थानों में भी असमंजस पैदा हुआ है राज्य सरकार अब सुप्रीम कोर्ट से यह मांग करेगी कि जब तक नया कानून पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, तब तक मनरेगा के तहत इस साल की कार्ययोजना बनाने और उसे लागू करने की अनुमति दी जाए

Also Read: बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद BJP का बड़ा ऐलान: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

Leave a Comment