कांग्रेस, वामदलों और VCK के समर्थन से 118 का जादुई आंकड़ा पार; राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता, शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी।
तमिलनाडु की सियासत में एक नए और ऐतिहासिक युग की शुरुआत हो गई है। अभिनेता से राजनेता बने ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) के चीफ विजय का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। शुक्रवार शाम विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। बहुमत के समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का औपचारिक न्योता दे दिया है। विजय कल (शनिवार) सुबह 11 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। गठबंधन से जुटाया बहुमत का ‘जादुई आंकड़ा’ हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए TVK ने अन्य दलों से सहयोग मांगा। नतीजतन, कांग्रेस के 5, CPI(M) के 2, CPI के 2 और VCK के 2 विधायकों ने TVK को अपना समर्थन दे दिया। CPI(M) ने स्थिर और धर्मनिरपेक्ष शासन के उद्देश्य से अपना समर्थन पत्र सौंपा है, जबकि CPI ने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी को सशर्त समर्थन दिया है।
Also Read: बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद BJP का बड़ा ऐलान: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री
त्रिची से देंगे इस्तीफा, पेरम्बूर से रहेंगे विधायक TVK प्रमुख विजय ने इस चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्रों (त्रिची और चेन्नई के पेरम्बूर) से हुंकार भरी थी और दोनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वे त्रिची सीट से इस्तीफा दे देंगे और पेरम्बूर से ही विधायक बने रहेंगे। उनके एक सीट से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में TVK की प्रभावी संख्या 117 हो जाएगी, जो सहयोगियों के साथ मिलकर बहुमत के पार है। समर्थन पत्र के बिना राज्यपाल ने लौटा दिया था ज्ञात हो कि इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन तब राज्यपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया था कि 118 विधायकों के समर्थन पत्र के बिना वे न्योता नहीं दे सकते। शुक्रवार को जैसे ही बहुमत का आंकड़ा पार कर विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, चेन्नई स्थित TVK कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर जमकर पटाखे फोड़े और खुशी का इजहार किया।
Also Read:बिहार में सम्राट सरकार का महा-विस्तार: नीतीश के बेटे बने स्वास्थ्य मंत्री, CM ने गृह रखा अपने पास; देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट!
Also Read: सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!






















Total Users : 961958
Total views : 2721596