Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पाइप फटने से बह रहा हजारों लीटर पानी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

On: May 7, 2026 1:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लापरवाही: 6 महीने में ही जवाब दे गई जलमीनार, विभाग की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

गिद्धौर (चतरा)। एक ओर जहां सरकार भीषण गर्मी को देखते हुए ‘पेयजल पखवाड़ा’ चलाकर जल संरक्षण का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड की बारीयातु पंचायत में प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पंचायत भवन के समीप स्थित जलमीनार का मुख्य पाइप फटने से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि दर्जनों घरों में पेयजल का संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जलमीनार की स्थापना वर्ष 2024-25 में ही की गई थी। ताज्जुब की बात यह है कि महज 6 महीने के भीतर ही पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण पाइप दबाव नहीं झेल सका। इतनी जल्दी पाइप का फटना निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करता है।

25 घरों में पानी का संकट, सड़क बनी तालाब, विभाग ने नहीं ली सुध, आंदोलन की चेतावनी

इस जलमीनार से क्षेत्र के करीब 25 घरों में जलापूर्ति की जाती है। पाइप फटने के कारण अब लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। दूसरी ओर, पाइप से लगातार निकल रहा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे कीचड़ की स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से इस समस्या की सूचना दी, लेकिन अब तक कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। विभाग की इस चुप्पी से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइप की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने पुरजोर मांग की है कि: “जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि पानी की बर्बादी रुके और लोगों को राहत मिल सके।”

Also Read: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!

Also Read: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शर्मसार: 9वीं की छात्रा से 3 महीने में दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख!

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

राज संपोषित प्लस टू स्कूल के छात्रों का जलवा, तीनों संकायों में लहराया परचम

कोल वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अलकामा और रूपाली कुमारी बने प्रखंड टॉपर

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य को लेकर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक, जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

छूटे हुए सभी मतदाताओं की मैपिंग कराएं : संदीप कुमार मीना,,निर्वाचन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए निदेश*

उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, योजनाओं को पूर्ण करने के दिये निर्देश*

Leave a Comment