गिद्धौर (चतरा)। झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही गिद्धौर प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, गिद्धौर के छात्र मो. अलकामा ने 438 अंक प्राप्त कर 87.2 प्रतिशत के साथ साइंस संकाय में प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं पवन कुमार यादव ने 436 अंक प्राप्त कर 87.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बादल कुमार ने 421 अंक प्राप्त कर 84.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मो. कासिफ ने 419 अंक प्राप्त कर 83.8 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। अभिषेक कुमार (उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, बारीसाखी) ने 394 अंक प्राप्त कर 78.8 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। आर्ट्स संकाय में गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा रूपाली कुमारी ने 434 अंक प्राप्त कर 86.8 प्रतिशत के साथ प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। योगेंद्र ठाकुर ने 427 अंक प्राप्त कर 83.4 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान व सीमा कुमारी ने 419 अंक प्राप्त कर 83.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रौशन कुमार (उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वारी) ने 407 अंक प्राप्त कर 81.4 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान व निशा कुमारी ने 388 अंक प्राप्त कर 77.6 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Also Read: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!
Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप






















Total Users : 947002
Total views : 2701995