Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

On: May 7, 2026 1:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन लाख मूल्य का नशीला पदार्थ, छह मोबाइल और तीन बाइक बरामद

सिमरिया/गिद्धौर (चतरा)। जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिद्धौर थाना क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीन लाख रुपये मूल्य की 27 ग्राम ब्राउन शुगर, छह स्मार्टफोन और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सिमरिया पुलिस अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नगरगोजे शुभम भाउसाहेब ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के राजा टांड से कौलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते पर कुछ तस्कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो तस्कर बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने खदेड़कर सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने जिन तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें सक्षम कुमार पांडे उर्फ बादशाह (पुंडरा, सिमरिया), राजा बाबू उर्फ राजा (पुंडरा, सिमरिया), दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार (सोहरकला, सिमरिया), सुनील कुमार (गिद्धौर) व मो. कलीम (टंडवा बाजार टांड) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार के खिलाफ मयूरहंड, टंडवा, सिमरिया, भुरकुंडा एवं चौपारण सहित विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सुनील कुमार के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले लंबित हैं। एसडीपीओ ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मामले में पुलिस ने गिद्धौर थाना कांड संख्या 53/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी टीम में गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, सअनि महेंद्र ठाकुर एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शर्मसार: 9वीं की छात्रा से 3 महीने में दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख!

पाइप फटने से बह रहा हजारों लीटर पानी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

राज संपोषित प्लस टू स्कूल के छात्रों का जलवा, तीनों संकायों में लहराया परचम

कोल वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अलकामा और रूपाली कुमारी बने प्रखंड टॉपर

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य को लेकर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक, जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

छूटे हुए सभी मतदाताओं की मैपिंग कराएं : संदीप कुमार मीना,,निर्वाचन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए निदेश*

उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, योजनाओं को पूर्ण करने के दिये निर्देश*

Leave a Comment