चतरा/सिमरिया/गिद्धौर /कुंदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य विषय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 90 दिवसीय आउटरीच अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता एवं कानूनी जागरूकता पहुंचाना है। सिमरिया प्रखंड स्थित अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी एवं अंजली कुमारी ने बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम एवं शिक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। साथ ही डीएलएसए द्वारा उपलब्ध कराए गए जागरूकता पत्रकों का वितरण किया गया। ग्रामीणों से बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने एवं किसी भी शोषण या उत्पीड़न की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की गई। गिद्धौर प्रखंड में आयोजित शिविर में अधिकार मित्र पवन कुमार एवं जितेंद्र दास ने उपस्थित लोगों को बाल अधिकार, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम तथा शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता एवं हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए लोगों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की। कुंदा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” विषय पर लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्रों ने छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है और किसी भी समस्या की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी थाना से संपर्क करना चाहिए। कार्यक्रम में वार्डन नूतन मेरियम कच्छयप, शिक्षिका इंदु भारती, अधिकार मित्र अजित कुमार, संजय चौधरी, मुन्ना दास, अमलेश कुमार, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप
Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!






















Total Users : 947002
Total views : 2701995