Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गया था परिवार, गांव में पसरा मातम

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोडवाली गांव निवासी बाढ़ो पासवान के 20 वर्षीय पुत्र साजन नीतीश कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को साजन अपनी दो बहनों के साथ ऑटो पर सवार होकर अपने नाना के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र स्थित मखरौर गांव जा रहा था। इसी दौरान डोभी थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मुख्य पथ पर कोसमा गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में साजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 20 वर्षीय बहन गुड़िया कुमारी एवं 18 वर्षीय प्रीति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का इलाज गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर डोभी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। बुधवार शाम युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि साजन परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Also Read: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!

Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment