*लोहरदगा।-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज जिला के तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की। बैठक में पथ प्रमण्डल, ग्रामीण कार्य विभाग, एनआरईपी, लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य विशेष प्रमण्डल, जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।
आज की बैठक में पथ प्रमंडल लोहरदगा को उनकी दो योजनाओं; लोहरदगा (नदिया मोड़)-इरगांव भाया अरकोसा रामपुर पथ एवं इरगांव-भंडरा पथ का पुनर्निर्माण कार्य और दूसरी योजना चट्टी से कुडू तथा कैरो नया नया टोली से जिन्गी मोड़ पथ का अवशेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
एनआरईपी द्वारा एससीए मद, कल्याण, स्वास्थ्य विभाग के मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। अनुसूचित जनजातीय आवासीय मध्य विद्यालय तुईमूपाट पेशरार में नया विद्यालय भवन एवं शौचालय निर्माण एवं मरम्मति का कार्य जून माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया
अनुसूचित जनजातीय आवासीय मध्य विद्यालय पेशरार की मरमती एवं नया छात्रावास निर्माण का कार्य निर्धारित समय तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
पीएम अभियान पीएम अभिम अंतर्गत सदर अस्पताल लोहरदगा परिसर में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का कार्य जून माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
लघु सिंचाई प्रमंडल लोहरदगा के राज्य संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें भुजनिया नाला पर चेक डैम निर्माण का अधूरा कार्य पूर्ण कराने, जोगना में सोलर लिफ्ट सिंचाई की योजना को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। लघु सिंचाई द्वारा तालाब जीर्णोद्धार, चेकडैम निर्माण, किस्को में श्रृंखलाबद्ध चेक डैम का कार्य पूरा करने का निर्देश दिये। होमी जे भाभा केंद्र में फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया।
*बारिश से पूर्व योजनाओं को पूर्ण करें*
ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल के योजनाओं की समीक्षा की गई। तिसिया ग्राम में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के पथ व पुलों के निर्माण कार्य बारिश से पूर्व पूर्ण करने के निदेश दिए गए। गार्डवाल व पहुंच पथ को 15 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
जिला परिषद के योजनाओं की समीक्षा में नई योजनाओं का एकरारनामा कराने का निर्देश दिया गया। योजनाओं के कार्य मे गति लाने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीएम ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, RCPWEA पुल की योजनाओ की समीक्षा की गई। पीसीसी पथ का भी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। गार्डवाल का कार्य भी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण सड़को की स्थिति ठीक करें। जर्जर पथों की सूची तैयार रखें ताकि योजना अनुमोदन उपरांत प्राथमिकता के आधार पर योजना पूरी की जाय। बारिश से पूर्व वैसी योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाय जिसमें बारिश के मौसम में निर्माण सामग्री व उपकरण निर्माण स्थल तक ले जाने में परेशानी का अक्सर सामना करना पड़ता है। सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि जो योजनाएं पूर्ण नहीं हुई हैं उसे एक माह के अंदर पूर्ण करने, एकरारनामा की योजनाओं को शुरू कराने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया।
आज की बैठक में सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियन्ता उपस्थित थे।























Total Users : 946871
Total views : 2701831