वाणिज्य में शत-प्रतिशत रिजल्ट, आकांक्षा ने राज्य में पाया तीसरा स्थान, प्राचार्य ने दी बधाई
सिमरिया (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित राज संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने झारखंड अधिविध परिषद (श्र।ब्) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों ही संकायों में अपनी श्रेष्ठता साबित की है, जिससे विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम सबसे सुखद रहा, जहाँ परीक्षा में शामिल सभी 9 छात्र सफल घोषित हुए। पीयूष कुमार 78.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर रहे। अर्चित कुमार व तनवीर अंसारी दोनों ने 64.6 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अलतमस्त आलम 63.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में विद्यालय की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने 481 अंक लाकर न केवल स्कूल का मान बढ़ाया, बल्कि राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। विज्ञान संकाय में कुल 157 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 133 प्रथम श्रेणी और 9 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। चंदन कुमार 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे। कला संकाय में सबसे अधिक 573 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 194 छात्र प्रथम, 344 द्वितीय और 15 तृतीय श्रेणी से सफल रहे। कशिश कुमारी 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ संकाय में प्रथम स्थान व अनीश कुमार 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सामूहिक सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रजक एवं शिक्षक डॉ. नितीश कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
Also Read: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!
Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप






















Total Users : 947002
Total views : 2701995