Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

On: May 7, 2026 1:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई

चतरा/पत्थलगड़ा। जिले में आमजनों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल 4 मई 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद शुरू की गई है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। इसी क्रम में पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के बाद समर्पित प्रतिवेदन में स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार केंद्र में सोलर सिस्टम की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, तथा परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। साथ ही उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। हालांकि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ बिंदुओं पर सुधारात्मक पहल की आवश्यकता भी चिन्हित की गई है। उपायुक्त रवि आनंद ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के लिए समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Also Read: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!

Also Read: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाइप फटने से बह रहा हजारों लीटर पानी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

राज संपोषित प्लस टू स्कूल के छात्रों का जलवा, तीनों संकायों में लहराया परचम

कोल वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अलकामा और रूपाली कुमारी बने प्रखंड टॉपर

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य को लेकर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक, जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

छूटे हुए सभी मतदाताओं की मैपिंग कराएं : संदीप कुमार मीना,,निर्वाचन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए निदेश*

उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, योजनाओं को पूर्ण करने के दिये निर्देश*

भंडरा: भीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करने की कवायद, बीडीओ ने जल सहियाओं के साथ की बैठक

Leave a Comment