Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार NDA कैबिनेट का महा-विस्तार 7 मई को: गांधी मैदान में 27 मंत्री लेंगे शपथ, PM मोदी और अमित शाह बढ़ाएंगे शान!

On: May 6, 2026 1:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बंगाल में प्रचंड जीत के बाद भव्य तैयारी, बीजेपी-जेडीयू में हुआ 50-50 का बंटवारा, देखिए संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 7 मई को बिहार की नई एनडीए (NDA) सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का एक बेहद भव्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें 27 नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में भव्य तैयारी, पीएम मोदी होंगे शामिल बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड जीत के भारी उत्साह के बीच, इस शपथ ग्रहण समारोह को एक ‘मेगा इवेंट’ बनाने की तैयारी की जा रही है। इस ऐतिहासिक पल के गवाह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बनेंगे, जिनके साथ बीजेपी के कई शीर्ष नेता पटना पहुंचेंगे। गांधी मैदान में विशाल पंडाल और प्रधानमंत्री के लिए विशेष हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सिर्फ दो डिप्टी सीएम (विजय चौधरी और विजेंद्र यादव) ने ही शपथ ली थी। बीते रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली जाकर अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर इस कैबिनेट विस्तार पर अंतिम मुहर लगवा ली है।

Also Read: सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!

बीजेपी-जेडीयू में हुआ बराबर का बंटवारा सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में मंत्री पदों का बंटवारा बीजेपी और जेडीयू के बीच लगभग बराबर-बराबर हुआ है। 7 मई को होने वाले समारोह में बीजेपी कोटे से 12, जेडीयू से 11, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) से 2, तथा जीतन राम मांझी की ‘हम’ और उपेंद्र कुशवाहा की ‘आरएलएम’ से 1-1 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए भविष्य के लिए 6 मंत्री पद फिलहाल खाली रखे जाएंगे।

संभावित मंत्रियों की लिस्ट:

  • JDU कोटे से: नीतीश कुमार की पार्टी से पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया जा रहा है। श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान का मंत्री बनना लगभग तय है। इसके अलावा 5 नए चेहरे- श्वेता गुप्ता, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा, शीला मण्डल और बुलो मण्डल को भी मौका मिल सकता है।

  • BJP कोटे से: पिछली सरकार में मंत्री रहे विजय सिन्हा, मंगल पांडे, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेन्द्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद का नाम प्रमुख है। (संजीव चौरसिया, नीतीश मिश्रा और सुनील पिंटू के नाम भी रेस में हैं)।

  • LJP (रामविलास): संजय पासवान और संजय कुमार सिंह।

  • हम (HAM) और आरएलएम (RLM): जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश।

Also Read: बंगाल चुनाव में EVM पर बड़ा बवाल: अभिषेक बनर्जी का दावा- बदली गई हैं मशीनें, 12 घंटे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी 95% चार्ज कैसे?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: फोन पर प्रपोज करना पड़ा भारी, लड़की के पिता ने युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला!

हवा में हड़कंप: इंडिगो की फ्लाइट में फटा पावर बैंक, धुआं भरते ही इमरजेंसी स्लाइड से कूदे यात्री!

सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!

बंगाल चुनाव में EVM पर बड़ा बवाल: अभिषेक बनर्जी का दावा- बदली गई हैं मशीनें, 12 घंटे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी 95% चार्ज कैसे?

CM का पुलिस महकमे को सख्त अल्टीमेटम: अपराध पर लगाएं लगाम, भू-माफिया, ड्रग्स और अफीम की खेती पर हो ताबड़तोड़ कार्रवाई!

कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का शुभारंभ

प्रसव पीड़िता मामले की जांच: स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़ फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

एनडीपीएस मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Comment