Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!

On: May 6, 2026 1:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टीवीके को बहुमत के लिए कुछ सीटों की दरकार, कांग्रेस, वामदलों और वीसीके से मांगा समर्थन, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सत्ताधारी डीएमके (DMK) को सत्ता से बेदखल करते हुए, अभिनेता से राजनेता बने ‘थलपति’ विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) ने बड़ा उलटफेर किया है। टीवीके ने 108 सीटें जीतकर राज्य की राजनीति में अपनी धाक जमा ली है। हालांकि, अपने दम पर सरकार बनाने के जादुई आंकड़े (बहुमत) से पार्टी अभी भी चंद कदम दूर है। इस बीच, राज्य में ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ भी शुरू हो गई है। विधायकों की घेराबंदी, मामल्लापुरम रिसॉर्ट में किए गए शिफ्ट सियासी समीकरणों को तेजी से बदलता देख और अपनी पार्टी में किसी भी तरह की संभावित टूट, खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) या बाहरी दबाव से बचने के लिए विजय ने बड़ा कदम उठाया है। टीवीके ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मामल्लापुरम के एक सुरक्षित रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। टीवीके नेतृत्व पूरी तरह सतर्क है कि कोई भी विपक्षी ताकत उनके विधायकों को बरगला न सके।

Also Read: बंगाल चुनाव में EVM पर बड़ा बवाल: अभिषेक बनर्जी का दावा- बदली गई हैं मशीनें, 12 घंटे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी 95% चार्ज कैसे?

इन दलों से मांगा जा रहा है समर्थन, राज्यपाल से मांगा समय सूत्रों के मुताबिक, बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए टीवीके अब छोटी पार्टियों और अन्य दलों की ओर देख रही है। विजय की पार्टी ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, पीएमके (PMK), वामपंथी दलों (Left) और वीसीके (VCK) जैसी पार्टियों से समर्थन मांगा है। अगर इनमें से किसी का भी साथ टीवीके को मिल जाता है, तो राज्य में आसानी से विजय की सरकार बन जाएगी। इसके साथ ही, खबर है कि टीवीके के शीर्ष नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात का समय भी मांग लिया है।

कांग्रेस को सता रहा है भारी पछतावा टीवीके के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर कांग्रेस खेमे में भारी मायूसी और पछतावा देखा जा रहा है। तमिलनाडु के कांग्रेस प्रभारी ने खुलकर इस बात को स्वीकार किया है कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने डीएमके की बजाय विजय और राहुल गांधी के कॉम्बिनेशन को चुना होता, तो यह गठबंधन आसानी से 180 से 190 सीटें जीत सकता था। कांग्रेस नेता ने माना कि डीएमके के साथ जाने के फैसले से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता और वोटर बुरी तरह नाराज हो गए और उनका वोट टीवीके की तरफ शिफ्ट हो गया। आलम यह रहा कि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता तो टीवीके के टिकट पर ही चुनाव मैदान में उतर गए थे। फिलहाल देश भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विजय अन्य दलों का समर्थन जुटाकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Also Read: बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

दिनदहाड़े फायरिंग: BJYM नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां, पीठ में लगी दो गोली; आरोपी गिरफ्तार!

करोड़ों का सट्टा गैंग: टीचर बनना चाहती थी MA-B.Ed पास यशस्वी, शादीशुदा सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बना दिया सट्टेबाज!

15 दिन बाद दूर हुआ गोरीया मुहल्ले का अंधेरा, मुखिया अशोक भुईयां की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर!

बच्चों की प्रस्तुति देख छलक उठीं माताओं की आंखें, DAV शिक्षादीप स्कूल में भव्यता के साथ मना ‘मातृ दिवस’!

रांची से बड़ी खबर: कोकर से 1.5 साल की मासूम अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, रो-रोकर परिवार का बुरा हाल; मदद की अपील!

हजारीबाग के नए SP अमन कुमार ने ऐतिहासिक मां भद्रकाली दरबार में टेका मत्था, सपरिवार की पूजा-अर्चना!

Leave a Comment