Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिनदहाड़े महा-डकैती: 15 मिनट में बैंक से 6 करोड़ का सोना और कैश ले उड़े 5 हथियारबंद बदमाश!

On: April 25, 2026 2:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हथियार के बल पर बदमाशों का तांडव, करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने घुसे, कर्मियों को पीटा और स्ट्रांग रूम में कर दिया बंद

बरही (हजारीबाग): झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया है। जिले के बरही स्थित ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ में शुक्रवार दिनदहाड़े पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया। महज 15 मिनट के अंदर अपराधी लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये का सोना और 4 लाख रुपये कैश लूटकर बड़े आराम से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि घटना दोपहर लगभग 3:15 बजे की है। सबसे पहले दो अपराधी करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने बैंक के अंदर दाखिल हुए। इसके कुछ ही देर बाद पीछे से तीन और अपराधी अंदर घुस आए।

पांचों अपराधियों के पास छोटे हथियार (पिस्टल) थे। एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था, एक ने नकाब और बाकी तीन ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था। अंदर आते ही उन्होंने हथियार के बल पर सभी बैंक कर्मचारियों को एक तरफ कर दिया और बैंक मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बैंक कर्मियों ने डकैतों के सामने गिड़गिड़ाते हुए विनती की कि वे सोना न लूटें, क्योंकि वह ग्राहकों का है जिन्होंने इसे गिरवी रखकर लोन लिया है। लेकिन बेखौफ अपराधियों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने बंदूक की नोक पर सबसे पहले स्ट्रांग रूम खुलवाया और वहां रखा सारा सोना और लगभग चार लाख रुपये कैश लूट लिया। लूटपाट के बाद अपराधियों ने सभी बैंक कर्मियों को उसी स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। करीब एक घंटे तक कर्मी अंदर ही बंद रहे। बाद में जब उनकी आवाज बाहर तक पहुंची, तब स्थानीय लोगों ने आकर उन्हें बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही बरही एसडीपीओ (SDPO) विमल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में लगभग 2 करोड़ की लूट की बात सामने आ रही है, लेकिन सही राशि का मिलान बैंक ऑडिट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है और चारों तरफ नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: सामान खरीदने घर से निकली थी सुमबुल जहां, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हमारी सरकार रांची से नहीं, गांवों से चलती है: मुखिया सम्मेलन में CM का बड़ा बयान, पंचायत प्रतिनिधियों को बांटे करोड़ों के पुरस्कार!

*उपायुक्त के हाथों आज जिले के अधिकारयों एवं कर्मियों के बीच आईडी कार्ड का किया गया वितरण, अब सभी अधिकारयों एवं कर्मियों को आईडी कार्ड पहन कर रखना होगा अनिवार्य*

उपायुक्त ने की कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक, दिए निर्देश*

उपायुक्त ने की समाज कल्याण, एवं सामाजिक सुरक्षा की बैठक, दिए निर्देश*

*जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

*अवैध खनन पर सख्ती: बिना चालान वाहन पकड़े जाने पर ₹50,000 से ₹5 लाख तक जुर्माना, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश*

भंडरा: आकाशी गांव में तालाब में नहाने गई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज जारी

बाइक से गिरकर 18 वर्षीय युवक घायल, भंडरा से सदर अस्पताल रेफर

43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, भयंकर गर्मी से झुलस रहे बच्चे, स्कूलों को तत्काल बंद करने की उठी मांग!

सियासी भूचाल: नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर मंडराया खतरा, दो से अधिक बच्चे मामले में कोर्ट ने लिया संज्ञान!

डाक विभाग की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान: प्रतीक पांडे बने यूपी पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सदस्य!

खौफनाक वारदात: सरेआम युवक के सीने में दागी गोली, मौके पर ही पिस्टल छोड़ भागे हत्यारे!

Leave a Comment