पुष्पा कुमारी बनी टॉपर, कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए
सिमरिया (चतरा)। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में राज संपोषित उच्च विद्यालय, सिमरिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परिणाम में कई छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए। विद्यालय की छात्रा पुष्पा कुमारी ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शांति कुमारी 90.2 प्रतिशत दूसरे, सुमित यादव 88.6 प्रतिशत तीसरे, विक्की कुमार 88 प्रतिशत चौथे और प्रभात कुमार 87.8 प्रतिशत पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा परवेज अंसारी 87.4 प्रतिशत छठे, आयुष शर्मा, नरगिस परवीन, रोहित कुमार 86.8 प्रतिशत संयुक्त रूप से सातवें, नितेश राज 84.8 प्रतिशत आठवें, शिवम केसरी 84.2 प्रतिशत नौवें तथा दिवाकर कुमार 84.2 प्रतिशत दसवें स्थान पर रहे। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। विद्यालय के शिक्षक नितेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत
Also Read: जैक मैट्रिक में गिद्धौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए





















Total Users : 926503
Total views : 2674101