Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

यु सी. बालिका उच्च विद्यालय की स्मृति बनीं मिसाल, 471 अंकों के साथ जिले का नाम किया रोशन

On: April 23, 2026 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्मृति महतो ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, हासिल किए 94.20% अंक

​लोहरदगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणामों में यू. सी. बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा की छात्रा स्मृति महतो ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। स्मृति ने कुल 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, स्मृति ने कुल 500 अंकों में से 471 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सभी अनिवार्य विषयों में ‘A+’ ग्रेड हासिल किया है। स्मृति को ​गणित (MTH): 98 अंक, ​हिंदी (HNA): 96 अंक, अंग्रेजी (ENG): 93 अंक, सामाजिक विज्ञान (SOC): 93 अंक, ​विज्ञान (SCI): 91 अंक, ​संस्कृत (SNK): 91 अंक मिले हैं। ​स्मृति की इस बड़ी कामयाबी पर उनके पिता संतोष कुमार महतो और माता रेखा देवी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि स्मृति शुरू से ही पढ़ाई में काफी गंभीर रही है और उसकी इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन है। ​विद्यालय प्रबंधन ने भी स्मृति को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्मृति की इस उपलब्धि से स्थानीय छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेहनत लाई रंग: 87% अंकों के साथ दिलीप साहू ने भंडरा में लहराया परचम

मानवता की मिसाल, अनाथ बच्चों के सहारे आगे आए जनप्रतिनिधि

ब्राइट फ्यूचर के शत- प्रतिशत विद्यार्थियों ने मैट्रिक में लहराया परचम

शिक्षा के क्षेत्र में लोहरदगा का नाम रोशन: विद्या मंदिर की कशिश ने प्राप्त किए 98% अंक

हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, भिड़ंत के बाद भड़की आग में धू-धू कर जले दोनों वाहन

वीरता और देशभक्ति के प्रतीक वीर कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

थाने के अंदर आधी रात का तांडव! पुलिस स्टेशन में भड़की खौफनाक आग, धू-धू कर जले दर्जनों जब्त वाहन

नवपदस्थापित उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

नामांकन की दयनीय स्थिति पर सवाल, बिना यू-डाइस स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे ‘सिस्टम से बाहर’

भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, पर आंगनबाड़ी बच्चों की चिंता बरकरार

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता शिविर, छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Leave a Comment