कैरो / लोहरदगा: झारखंड माध्यमिक परीक्षा फल 2026 में प्रखण्ड क्षेत्र स्थित उच्च विधालयों में छात्राओं ने लहराया परचम।छात्रों को पीछे छोड़ते हुए प्रखण्ड क्षेत्र में तीसरे स्थान तक छात्राओं ने कब्जा किया।जिसमे ड़ॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विधालय कैरो की छात्राएं पहला ,दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त की।कैरो निवासी मनोज पांडे, रीना पांडे की पुत्री हिमानी पांडे 483 अंक 96.60% लाकर प्रखण्ड क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त की,वंही कैरो उतका निवासी राजीव कुमार सिंह रूपा देवी की पुत्री शशिबाला कुमारी 95.80% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं शिक्षक राजीव पांडे की पुत्री आशा रानी 95% अंक के साथ प्रखण्ड क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रही.प्रथम ,दुतीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं ने कहा कि आगे चल कर वायु सेन,डॉक्टर,इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहती हूं।विदित हो कि ड़ॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय कैरो से कुल 419 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जिसमे 168 प्रथम श्रेणी,238 द्वितीय श्रेणी व 4 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त किये वहीं 7 छात्र छात्राएं असफल व 2 अनुपस्थित रहें,410 छात्र-छात्रा सफलता प्राप्त किया।वंही राजकीय उत्क्रमित उर्दू उच्च विधालय गराडीह का परीक्षा फल सतप्रतिशत रहा कुल 29 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सामिल हुए जिसमे विद्यालय में 77.60% अंक लाकर मेहर खातून प्रथम रही।
कैरो में बेटियों का दबदबा: हिमानी पांडे बनीं प्रखंड टॉपर, डॉ. अनुग्रह नारायण स्कूल का शानदार प्रदर्शन

On: April 23, 2026 11:55 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 926448
Total views : 2674043