Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भक्ति का सैलाब: भद्रकाली में मुंडन संस्कार, कौलेश्वरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: April 24, 2026 12:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लग्न मुहूर्त पर इटखोरी व हंटरगंज में आस्था का अद्भुत संगम, जयकारों से गूंजा वातावरण

इटखोरी/हंटरगंज (चतरा): चतरा जिले के इटखोरी और हंटरगंज प्रखंडों में गुरुवार को शुभ लग्न मुहूर्त के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इटखोरी प्रखंड: मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ पूजा-अर्चना और मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में कुल 40 बच्चों का विधि-विधान के साथ मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। मान्यता है कि यहां मन्नत पूरी होने पर लोग अपने बच्चों का मुंडन कराते हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति लगातार व्यवस्था संभालने में जुटी रही।

हंटरगंज प्रखंड: मां कौलेश्वरी मंदिर पहाड़ पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। झारखंड, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच पूजा-अर्चना की। लग्न मुहूर्त के कारण नवविवाहित जोड़े भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। भक्तों ने संगम स्थल पर स्नान कर नारियल अर्पित किया और रक्षा सूत्र बंधवाया। भीड़ को नियंत्रित करने में मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हटवरिया और लेढ़ो क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दिनभर भक्ति, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।

Also Read: झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: JTET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अभ्यर्थियों को मिली 9 साल की छूट

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

Also Read: 16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

Also Read: शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, पिचक गए परखच्चे, केबिन के अंदर फंसा रहा चालक

नवदिवसीय रूद्र महायज्ञ संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद, हवन-पूजन व भंडारे के साथ हुआ समापन

जैक मैट्रिक परीक्षा में राज संपोषित उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

जैक मैट्रिक में गिद्धौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए

8 महीने से वेतन नहीं, फिर भी पढ़ा रहे शिक्षक, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

वन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पर चुनौती अब भी बरकरार

धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती, प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, समाज ने एकता का दिया संदेश

कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी मामले में बड़ी कार्रवाई, व्हाट्सएप कॉल से मांग रहा था रंगदारी

पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में DC संदीप कुमार मीना: सीएम को सौंपी प्रगति रिपोर्ट, मिले जरूरी निर्देश

कैरो में बेटियों का दबदबा: हिमानी पांडे बनीं प्रखंड टॉपर, डॉ. अनुग्रह नारायण स्कूल का शानदार प्रदर्शन

भंडरा: सेमरा हाई स्कूल में चोरी, कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा तोड़कर सिस्टम ले उड़े चोर

मेहनत लाई रंग: 87% अंकों के साथ दिलीप साहू ने भंडरा में लहराया परचम

Leave a Comment