आदर्श कुमार 95.4 प्रतिशत के साथ अव्वल, क्षेत्र में खुशी का माहौल
गिद्धौर (चतरा)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गिद्धौर प्रखंड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वारी के छात्र आदर्श कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, गिद्धौर के छात्र संदीप कुमार ने 95 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वारी के समर्पित गर्ग ने 94 प्रतिशत, गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रिंस कुमार ने 91.7 प्रतिशत, दूसरे प्रिंस कुमार एवं अर्पणा कुमारी ने 90.4-90.4 प्रतिशत तथा सुमन कुमारी ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालयों सहित पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है और यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन रही है।
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत
Also Read: तैलीक साहू समाज की बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, शशि गुप्ता फिर बने अध्यक्ष





















Total Users : 926503
Total views : 2674101