भंडरा । प्रखंड के सेमरा हाई स्कूल के कम्प्यूटर कक्ष से चोरों ने दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर एक कम्प्यूटर सेट चुरा लिया। माता समिति की संयोजिका रुबी देवी व एसएमसी अध्यक्ष सुकरमनी टोप्पो ने इसकी लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौंपते हुए जांचोपरांत सनहा दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक 22अप्रैल को सुबह सात बजे कम्प्यूटर शिक्षक जब कम्प्यूटर कक्ष खोलने गये तभी दरवाजा क्षतिग्रस्त पाया। इसे खोल कर देखे जाने पर कक्ष से एक कम्प्यूटर सेट गायब पाया। चोरी की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने स्कूल जाकर जांच पड़ताल की और आवश्यक कारवाई का आश्वासन दिया।
भंडरा: सेमरा हाई स्कूल में चोरी, कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा तोड़कर सिस्टम ले उड़े चोर

On: April 23, 2026 11:47 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 926448
Total views : 2674041