भंडरा । +2 एल.बी.एस. हाईस्कूल भंडरा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर जिले में अपना परचम लहराया है। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में शामिल हुए सभी 207 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं।
दिलीप साहू 87% अंकों के साथ स्कूल टॉपर
जारी परिणाम के अनुसार भौरों गांव निवासी दिलीप साहू, पिता जुगल साहू ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। दिलीप ने 500 में से 435 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर 81 विद्यार्थी और तीसरे स्थान पर 1 विद्यार्थी रहा। प्रधानाध्यापक अजय साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.प्रधानाध्यापक अजय साहू ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं और नियमित मॉक टेस्ट का आयोजन किया था। इसका असर परिणाम में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सभी 207 विद्यार्थी पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल का लक्ष्य सिर्फ पासिंग प्रतिशत बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्ता शिक्षा देकर बच्चों को बेहतर भविष्य देना है। इस 100% परिणाम से पूरे क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है।



















Total Users : 926425
Total views : 2674012