टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज द्वारा विभिन्न गांवों में समारोह आयोजित कर भामाशाह को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष महाबीर साहू, युवा अध्यक्ष विजय साहू, पूर्व जिप सदस्य बनवारी साव, दुलारचंद साहू, चन्द्रदेव साहू, मनोज साहू, कुलदीप साहू, दिनेश साहू, सुगन साव, शंकर साव, राजेंद्र साव, अशोक साहू, त्रिवेणी साहू, सुरेंद्र साहू सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत गाड़ीलौंग और रक्शी गांव में स्थापित भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जबकि सेरनदाग, तेलियाडीह, लेम्बुआ और कोयद गांवों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप के संघर्ष के दौरान भामाशाह ने अपनी संपत्ति दान कर सेना को मजबूती दी, जिससे संघर्ष जारी रखने में मदद मिली। उनके योगदान को इतिहास में और व्यापक रूप से स्थान मिलना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने भामाशाह के आदर्शों को अपनाने और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर जीवन राम, जयप्रकाश साहू, हीरा साव, सुनैना देवी, सरिता देवी, बबिता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Also Read: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत
Also Read: तैलीक साहू समाज की बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, शशि गुप्ता फिर बने अध्यक्ष



















Total Users : 926482
Total views : 2674080