लोहरदगा: माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणामों में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि जिले की मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
बेटियों ने रचा इतिहास
विद्यालय की छात्रा कशिश कुमारी ने 98% (490 अंक) प्राप्त कर पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं, सोनाली कुमारी ने 96.8% अंकों के साथ जिले में पांचवां और प्रकृति भगत ने 96.4% अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
आंकड़ों में सफलता
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष अनुशासन और योजनाबद्ध शिक्षा का ही परिणाम है कि:
- कुल परिणाम: 100% (सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण)
- मेरिट होल्डर्स: 14 भैया-बहनों ने 90% से अधिक अंक पाए।
- सराहनीय प्रदर्शन: 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक का आंकड़ा छुआ।
हर्ष का माहौल
इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल और विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने इस सफलता को आचार्यों के समर्पण और छात्रों की कड़ी मेहनत का संगम बताया।



















Total Users : 926472
Total views : 2674070