Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राइट फ्यूचर के शत- प्रतिशत विद्यार्थियों ने मैट्रिक में लहराया परचम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा) झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा गुरुवार को दशवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होते हीं विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा जिला अंतर्गत टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग में संचालित ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर में पढाई करने वाले शत – प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुवे हैं। कोचिंग सेंटर के संचालक सह शिक्षक अंकित पाठक ने बताया कि कुल 30 विद्यार्थियों में 28 प्रथम श्रेणी जबकि दो विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण किये हैं।टॉप 10 सूची में क्रमशः सागर ठाकुर 428, सिकान्तो कुमारी 420, सुमन कुमारी 402, नेहा कुमारी 398,अनु कुमारी 398,कृति कुमारी 393, विशाल कुमार 393, निलेश कुमार राणा 390, सौम्या कुमारी 388 एवं प्रिंस कुमार पाठक 380 के नाम शामिल हैं। कई अभिभावकों ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के लगन और परिश्रम के साथ शिक्षक अंकित पाठक के सरल पाठ्यशैली का महत्वपूर्ण योगदान बताया। विदित हो कि आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिये ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर पिछले 15 वर्षों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment