Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मानवता की मिसाल, अनाथ बच्चों के सहारे आगे आए जनप्रतिनिधि

On: April 23, 2026 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बेटी की शादी से पहले मिला सहयोग, समाज ने दिया संवेदनशील संदेश

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के सिंघानी पंचायत अंतर्गत ओबरा गांव में मानवता और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। स्वर्गीय टुकन भुईयां की पत्नी खुशबू मासोमात का 10 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया, जिसके बाद उनके तीनों बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया। परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर था। ऐसे में एक बेटी की 25 अप्रैल को प्रस्तावित शादी भी संकट में पड़ गई थी। इस दुखद परिस्थिति में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आगे आए और पीड़ित परिवार को सहारा दिया।

पत्थलगड़ा सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी के नेतृत्व में चतरा लोकसभा सांसद एवं सिमरिया विधानसभा के जनप्रतिनिधि ने मिलकर अनाथ बेटी को सिलाई मशीन, गोदरेज एवं ड्रेसिंग सामग्री प्रदान की। साथ ही बच्चों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस पहल से न केवल पीड़ित परिवार को संबल मिला, बल्कि समाज में एक सकारात्मक और मानवीय संदेश भी गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी, त्रिलोकी राणा, बासुदेव दांगी, कुसुमलता कुशवाहा, चंदन दांगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस सहयोग ने यह साबित कर दिया कि समाज में संवेदनशीलता और एकजुटता अभी भी जीवित है।

Also Read: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

8 महीने से वेतन नहीं, फिर भी पढ़ा रहे शिक्षक, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

वन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पर चुनौती अब भी बरकरार

धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती, प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, समाज ने एकता का दिया संदेश

कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी मामले में बड़ी कार्रवाई, व्हाट्सएप कॉल से मांग रहा था रंगदारी

पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में DC संदीप कुमार मीना: सीएम को सौंपी प्रगति रिपोर्ट, मिले जरूरी निर्देश

कैरो में बेटियों का दबदबा: हिमानी पांडे बनीं प्रखंड टॉपर, डॉ. अनुग्रह नारायण स्कूल का शानदार प्रदर्शन

भंडरा: सेमरा हाई स्कूल में चोरी, कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा तोड़कर सिस्टम ले उड़े चोर

मेहनत लाई रंग: 87% अंकों के साथ दिलीप साहू ने भंडरा में लहराया परचम

यु सी. बालिका उच्च विद्यालय की स्मृति बनीं मिसाल, 471 अंकों के साथ जिले का नाम किया रोशन

ब्राइट फ्यूचर के शत- प्रतिशत विद्यार्थियों ने मैट्रिक में लहराया परचम

शिक्षा के क्षेत्र में लोहरदगा का नाम रोशन: विद्या मंदिर की कशिश ने प्राप्त किए 98% अंक

हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, भिड़ंत के बाद भड़की आग में धू-धू कर जले दोनों वाहन

Leave a Comment