चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र के कटिया और पारामातु गांव की सीमा पर सोमवार रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने महुआ के पेड़ से लटका शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उमेश भुइयां 28 वर्ष, पिता प्रकाश भुइयां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक सोमवार रात गांव की सीमा पर पहुंचा और गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगा ली।सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना गांव में दी गई। मुखिया नेमन भारती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले करीब दो वर्षों से ठीक नहीं थी और वह कटिया गांव में अपने परिजन के यहां आया हुआ था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जीरो टॉलरेंस अभियान में बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की अफीम-डोडा बरामद






















Total Users : 1024175
Total views : 2805503