Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

On: April 17, 2026 1:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

10 किमी साइकिल चलकर पढ़ाई करने वाली वैष्णवी बनी टॉपर

सिमरिया (चतरा)। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सिमरिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 41 परीक्षार्थियों में से 40 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इस वर्ष की परीक्षा में वैष्णवी राज ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। ग्राम इचाक खुर्द निवासी वैष्णवी प्रतिदिन 10 किलोमीटर साइकिल चलाकर विद्यालय पहुंचती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रश्मि देवी, पिता ध्रुव नाथ शर्मा, चाचा धर्मेंद्र नाथ शर्मा एवं दादा प्रोफेसर सुधांशु नाथ शर्मा को दिया।

वहीं अभिनव रंजन (पिता- उमेश प्रसाद, माता- सीता देवी) ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मृणाल माथुर (पिता- राज कुमार माथुर, माता- मंजू देवी) ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मंटु कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है तथा विद्यालय परिवार सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विद्यार्थियों की मेहनत अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment