Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

On: April 17, 2026 2:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे।

विद्यालय की छात्रा वर्षा रानी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। इसके अलावा रागिनी कुमारी ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान, अंकित कुमार ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान, लक्की राज गुप्ता ने 85.6 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान तथा पीयूष कुमार ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं आयुष कुमार ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसे भी पढ़ेः- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक प्रवीण प्रकाश सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्य मुसाफिर सिंह एवं उप-प्रधानाचार्य दीपक मिश्रा ने कहा कि सिमरिया जैसे छोटे क्षेत्र के छात्र भी शहर के विद्यार्थियों से कम नहीं हैं। विद्यालय के शिक्षक सूजेश कुमार, बेबी कुमारी, एलिश सांगा, बेरोनिका एक्का, साक्षी पाठक, विनय कुमार शर्मा, संगीता कुमारी, अंजलि मल्होत्रा, विजय टुड्डु, अमन अनोखा, बबलू प्रसाद, संतोष राणा, अरविंद आनंद सहित अन्य शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इसे भी पढ़ेः- पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment