Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

On: April 17, 2026 9:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सनकी युवक का खौफनाक वार, पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केदली बाजार में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बालाजी स्टूडियो के संचालक पर एक युवक ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान केदली निवासी विद्यानंद सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो बाजार में ‘बालाजी स्टूडियो’ नामक दुकान चलाता है। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है, जब वह अपनी दुकान में काम कर रहा था। तभी गांव का ही एक युवक अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी विवाद के उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल दुकानदार अचेत अवस्था में वहीं गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी की पहचान केदली निवासी नितेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर सनकी प्रवृत्ति का है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ेः-वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

घटना के बाद घायल गुड्डू कुमार के आवेदन पर हंटरगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कांड संख्या 53/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1), 109, 302(2) एवं 324(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद चतरा जिले के हंटरगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

मानवता शर्मसार: ‘मिशन वात्सल्य’ की उड़ी धज्जियां; 15 दिनों से बेड़ियों में जकड़ी मासूम के लिए नहीं जागा प्रशासन, सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Leave a Comment