Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

On: April 17, 2026 2:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने गिद्धौर व मयूरहंड की स्थिति पर जताई नाराजगी

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के वार्डेन-सह-शिक्षिका एवं लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत छात्राओं का नामांकन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला नामांकन समिति द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर रिक्त सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। जिन अभिभावकों से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनकी सूची उपलब्ध कराकर अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ेः- श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

बैठक के दौरान गिद्धौर एवं मयूरहंड प्रखंड में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र उपस्थिति न्यूनतम पाए जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से मयूरहंड के विद्यालयों की विशेष समीक्षा कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) के तहत चतरा एवं हंटरगंज के ऐसे विद्यालय, जहां ई-एमआईएस/एमडीएम प्रविष्टि नियमित नहीं हो रही है, उनकी भी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समीक्षा कराने को कहा गया।

इसे भी पढ़ेः- उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए उप विकास आयुक्त एवं आरबीएसके (RBSK) के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन विद्यार्थियों का आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र बन चुका है, उनका बैंक खाता खुलवाने के लिए संबंधित बैंकों में आवेदन कराने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार पांडेय, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेः- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

इसे भी पढ़ेः- पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment