Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वाणिज्य कर अधिकारी बनीं निहारिका राय, गांव में हुआ भव्य स्वागत

On: April 11, 2026 4:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पीसीएस में सफलता से जिले का नाम रोशन, पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले के सदर तहसील अंतर्गत पुरैना ग्राम की निवासी कुमारी निहारिका राय ने वर्ष 2024 की पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर वाणिज्य कर अधिकारी पद प्राप्त किया है। उनके प्रथम गृह आगमन पर गांव में भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगों ने बाजे-गाजे के साथ उनका अभिनंदन किया और सम्माननीय लोगों ने उन्हें शुभाशीर्वाद एवं बधाइयां दीं। पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

निहारिका राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाज़ीपुर से पूरी की तथा उच्च शिक्षा प्रयागराज से हासिल की। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाई, जिससे जिले और राज्य का मान बढ़ा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा विजय नारायण राय, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।

इस अवसर पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, चतरा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि कृष्ण माधव राय, राजलक्ष्मी राय, प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय, राकेश रंजन राय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*गुमला थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार – घटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम मेडिकल जांचोपरांत जेल भेजा गया*

ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का ब्लॉक गठन को लेकर दौरा

महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

पुष्पा महतो केस में बड़ा एक्शन, थाने के 28 पुलिसकर्मी निलंबित, नई SIT ने सुलझाया मामला

उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले बड़ी कार्रवाई, 160 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

​लोहरदगा: बाबा साहब की जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नगर भवन में सजेगी सांस्कृतिक और ज्ञान की महफ़िल

भारत स्काउट और गाइड में होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : डॉ ताराचंद*

लोहरदगा में परिवहन विभाग का महा-अभियान: चट्टी पिकेट पर एक घंटे में वसूला ₹85,500 जुर्माना, चालकों में हड़कंप!

लोहरदगा के निजी स्कूलों की ‘फीस लूट’ के खिलाफ फूटा गुस्सा; जिप उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

नवविवाहिता से गंभीर अपराध का आरोप, सुहागरात की घटना पर रिपोर्ट तलब

‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

Leave a Comment