मुक्ति संस्था ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी, अब तक 2153 शवों का कर चुकी है दाह-संस्कार
रांची में रविवार 05 अप्रैल 2026 को सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था द्वारा जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के सदस्यों ने RIMS Ranchi के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को बाहर निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक पैक किया और जुमार नदी तट तक ले गए। वहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि मुक्ति संस्था अब तक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है, जो समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवा और समर्पण को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में परमजीत सिंह टिंकू द्वारा अंतिम अरदास की गई। इस मौके पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल, आर.के. गांधी सहित अन्य लोग शामिल थे। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने संस्था की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य बताया।





















Total Users : 889100
Total views : 2621349