Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एम्स में जटिल सर्जरी सफल, 12 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला

On: April 5, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आयुष्मान योजना के तहत मिला नि:शुल्क इलाज, मरीज को नई जिंदगी

देवघर, ब्यूरो। देवघर स्थित AIIMS Deoghar के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 55 वर्षीय मरीज के पेट से करीब 12 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। बताया जाता है कि लगभग 50 सेंटीमीटर लंबे इस ट्यूमर के कारण मरीज लंबे समय से गंभीर परेशानी झेल रहा था। वह उत्तर प्रदेश से बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर देवघर पहुंचा था। पेट में लगातार बढ़ रही गांठ के चलते वह न ठीक से भोजन कर पा रहा था और न ही आराम से रह पा रहा था। बढ़ते दर्द और दबाव के कारण उसकी सेहत तेजी से गिरती जा रही थी।

डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन को बेहद सावधानीपूर्वक अंजाम दिया। ट्यूमर शरीर के रेट्रोपेरिटोनियल हिस्से में स्थित था, जहां कई महत्वपूर्ण नसें और अंग मौजूद होते हैं, जिससे सर्जरी काफी जोखिमभरी हो गई थी। इसके बावजूद टीम ने सफलता के साथ ट्यूमर को निकाल लिया।

ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और कुछ दिनों की निगरानी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। खास बात यह रही कि मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर नितिन एम गंगाने ने इस सफलता पर पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में बस मालिक की मौत, इलाके में सनसनी

12 दिनों से लापता नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

खेल प्रतियोगिता से गूंजा स्टेडियम, युवाओं में दिखा जोश

मवेशी चोरी से ग्रामीण परेशान, मचान से बंधी गाय गायब, 25 हजार का नुकसान & बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

किसानों को मिला उन्नत मूंग बीज, उत्पादन बढ़ाने की पहल

रोमी गांव में महायज्ञ की तैयारी पूरी, 8 अप्रैल से होगा शुभारंभ

24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

लोहा कटिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

ब्लॉक गठन तेज करने पर जोर, संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक

शराब के नशे में बाप-बेटे का विवाद, पिता ने चाकू मारकर बेटे की ली जान

औषधीय गुणों से भरपूर आम के पत्ते, सेहत के लिए वरदान…

काला जादू’ के नाम पर 1.66 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment