कर्ज का दबाव या कोई साजिश? कई सवालों के बीच चर्चा तेज
चतरा। सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गौतम बस के मालिक 45 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मपुर निवासी लखन सिंह के पुत्र पिंटू सिंह ने हाल ही में फाइनेंस पर करीब डेढ़ दर्जन सवारी बसें खरीदी थीं। लेकिन सरकार की ओर से रोड परमिट नहीं मिलने के कारण उनका व्यवसाय शुरू नहीं हो पा रहा था। नतीजतन बसें खड़ी रहीं और किस्तों का बोझ लगातार बढ़ता गया।
करीबी लोगों का कहना है कि बढ़ते कर्ज और परमिट की समस्या के कारण वे काफी तनाव में रहने लगे थे। परिवार और परिचितों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वे बेहद चिंतित दिखाई दे रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग भी स्तब्ध हैं। व्यवसायियों में शोक की लहर है और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि एक उभरते कारोबारी को इस अंजाम तक पहुंचना पड़ा। फिलहाल घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।




















Total Users : 888121
Total views : 2619953