Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खेल प्रतियोगिता से गूंजा स्टेडियम, युवाओं में दिखा जोश

On: April 5, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संस्था युवाओं को खेल के साथ-साथ डिफेंस की तैयारी के लिए भी प्रेरित कर रही है

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण मेमोरियल कॉलेज स्टेडियम परिसर में रविवार को जीरो टू सक्सेस डिफेंस एकेडमी के तत्वावधान में भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, विशिष्ट अतिथि मुखिया सतेंद्र सिंह, जिप सदस्य बेचन पासवान एवं गुरुकुल विद्यालय के प्रधानाचार्य गुड्डू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि बिरजू तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से सेना और अन्य क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर उत्तर प्रदेश से आए कोच के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन के माध्यम से जीरो टू सक्सेस डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर साबित किया कि संस्था युवाओं को खेल के साथ-साथ डिफेंस की तैयारी के लिए भी प्रेरित कर रही है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक, आर्मी और एयरफोर्स के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एम्स में जटिल सर्जरी सफल, 12 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला

मवेशी चोरी से ग्रामीण परेशान, मचान से बंधी गाय गायब, 25 हजार का नुकसान & बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

किसानों को मिला उन्नत मूंग बीज, उत्पादन बढ़ाने की पहल

रोमी गांव में महायज्ञ की तैयारी पूरी, 8 अप्रैल से होगा शुभारंभ

24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

लोहा कटिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

ब्लॉक गठन तेज करने पर जोर, संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक

शराब के नशे में बाप-बेटे का विवाद, पिता ने चाकू मारकर बेटे की ली जान

औषधीय गुणों से भरपूर आम के पत्ते, सेहत के लिए वरदान…

काला जादू’ के नाम पर 1.66 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

भू-राजनीतिक हालात के बीच भी LPG सप्लाई बरकरार, बुकिंग में 95% उछाल

एंटी नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Comment